शाहपुर- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए निरंतर 19 वर्षों से भंडारा प्रसादी संत भूरा भगत समिति भोपाली जिला कतिया समाज द्वारा किया जा रहा हे । छोटा महादेव सतपुड़ा की वादियों में विराजमान देवों के देव महादेव, संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज के सानिध्य में कतिया समाज निरंतर मंदिर में विशेष आकर्षण का केंद्र बिंदु भोपाली महादेव में रहता है जिसमें श्रद्धालुओं का मंदिर के प्रति अटूट विश्वास के साथ पहली पूजा संत भूरा भगत को प्रणाम करके ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहली सीढ़ी पर चढ़ना प्रारंभ करता है यहां करीब 300 मीटर की पहाड़ी पर गुफा में विराजमान देवों के देव महादेव है |
जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे ने बताया कि हर साल भंडारा खिलाकर भोले बाबा की आराधना करके यह कामना की जाती है कि इलाके पर सुख समृद्धि बनी रहे व सभी तंदुरुस्त व समृद्ध बनकर भोले बाबा का गुणगान करते रहें।
महाशिवरात्रि मैं माता पार्वती एवं शिव विवाह मैं शिव बारात की तैयारी हुई इस बारात में देवता दानव गण जानवर सभी लोग शामिल हुए, भगवान शिव की बारात में भूत , पी साज भी पहुंचे, ऐसी बारात को देखकर माता पार्वती की मां एवं नगर वासियों
बहुत डर गए, कहां की ऐसे वर को और बारातियों को अपनी पुत्री को नहीं सौप सकतीं l तब देवताओं ने भगवान शिव को अपनी परंपरा के अनुसार तैयार किया सुंदर तरीके से बारातियों एवं शिव को सिंगार किया इसके बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ था l आज सामाजिक समारोह मैं शादी जैसे अवसर पर बारातियों एवं मेहमानों मैं कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर के विवाह में सम्मिलित होते हैं जिनके कारण शादी समारोह में नाचने और स्टेज स्वागत सत्कार पर शराबियों का अलग अंदाज ऐसे लोगों के कारण
समाज के समारोह के आयोजन करता का अपमान होता है जब भगवान शिव एवं माता पार्वती की भी शादी व्यवस्थित हुई थी तो समाज की भी शादी व्यवस्थित होनी चाहिए इसलिए समाज में शादी समारोह में शराबियों पर लगाम लगाने के लिए संकल्प लिया संरक्षक भिकारीलाल भुजवरे, महासचिव राजकुमार भोरवंशी , संयोजक कमलेश राक्से , छवि आरसे, ने बताया कि अब समाज की शादियों में निमंत्रण कार्ड मैं शराब पीकर आना वर्जित है लिखकर निमंत्रण कार्ड वर वधु के परिजन द्वारा बांटा जाएगा l साथ ही शादी समारोह के प्रवेश द्वार पर फ्लेक्स लगाकर शराब पीने वालों का प्रवेश निषेध है l इसके बाद भी वहां प्रवेश करता है तो पंडाल के अंदर उन लोगों को चिन्ना अंकित करने के लिए एक कोने पर 10 चेयर लगा कर के
शराबियों को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था फिर भी यदि आप यहां सम्मिलित हुए हैं तो आपका स्थान उस 10 चेयर पर आप व्यवस्थित बैठे हैं और उन लोगों को चिन्ना अंकित करके आने वाले शादी समारोह में उन्हें निमंत्रण नहीं दिया जाएगा l इस प्रकार कतिया समाज सामाजिक समारोह में जो भी वर वधू इस प्रकार कार्यक्रम करेगा उन्हें ग्यारह सौ रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर कतिया समाज सम्मानित करेगा l इस महाशिवरात्रि में भोलेनाथ से कतिया समाज ने संत भूरा भगत से आशीर्वाद मांगा की समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा शराब को खत्म करने का संकल्प लिया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक भिकारीलाल भुजवरे जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे, महासचिव राजकुमार भोरवंशी,संत भूरा भगत सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोरी लाल आरसे, शंकर लाल धारनेकर, अध्यक्ष राजू नागवंशी, सचिव मनोज नागवंशी, राजेश तेम्रवाल , छविराम आरसे, राजकुमार बारसे, राजेश हनोते, पप्पू चक्रवन, सुखदेव ठाकरे, चंद्रबली ठाकरे, नाथूराम राक्से, गिरधारी तेम्रवाल अशोक सिंगारे ,कृष्णा महलवंशी, संदीप आरसे, चंद्रशेखर बारसे, कन्हैया बानसे, घनश्याम बारसे, नामदेव नागवंशी, पहलाद नागले, श्यामवती तेम्रवाल, आरती आरसे ,तारा भोरसे भावना ठाकरे,समाज के गणमान्य नागरिक महिलाएं एवं युवा साथियों की उपस्थिति मैं संकल्प लिया गया।
Comments are closed.