महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ी भक्तो की भीड़ गुप्तवाड़ा में लगा मेला हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन करने
भैंसदेही
महाशिवरात्रि का पर्व भैंसदेही छेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भैंसदेही के सभी शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई और गुप्तवाडा में मेले का आयोजन किए गया। भैंसदेही मुख्यालय पर प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि को लेकर मंदिर को पूरी तरह सजाया गया था। इस दौरान श्रद्धालु सुबह से ही शिव मंदिरों मे
पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए उमड़े हुए थे। सोमवार सुबह से ही शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ जुटने लगी और शिव लिंग का पूजन करने और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को आना शुरु हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। प्राचीन शिव मंदिर एवम गुप्तवाडा पर प्रति वर्ष आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या मे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।
भक्तजन पूजा-पाठ के उपरांत मेले का आनंद भी उठाते है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक संगठनों ने निशुल्क भोजन प्रशादी मिस्ठान खिचड़ी एवम ठंडे पानी की व्यवस्था सीतला चौक से लेकर गुप्तवाड़ा तक की थी इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी चुस्त व दुरुस्त दिखा एवम गुप्तवाडा मेला कमेटी एवम प्राचीन शिवमन्दिर समति के सदस्यों द्वारा शिवालय में पूजा अर्चना में सहयोग किया तथा मेला को लकर सक्रिय योगदान दिया।
Comments are closed.