भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले नगरपरिषद, जनपद के दैनिक वेतन भोगियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन ।

 

बैतुल : जिले भर में भारतीय मजदूर संघ के तत्वधान में जिले के नगरपरिषद , नगरपालिका, जनपद केंद्रों में दैनिक वेतन भोगियों के रूप में काम करने वाले मजदूरों की पीड़ा बर्दास्त के बहार होने और लगातार कही 12 -12 घण्टे काम करवाया जाना , बिना एक दिन अवकाश पर जाए कम करने वालो की पीड़ा, पिछले 2007 से नियमितीकरण न करने जैसे दर्द बर्दास्त के बहार होकर संघटन द्वारा अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें आज अंतिम दिन नियमितीकरण , विनियमितकरन , पुरानी पेंशन जैसे मुद्दों पर धरना मंच पर हुंकार रैली और कटोरा थाली बजाकर प्रदेश की सरकर को जागने का प्रयास किया गया

और जिले भर की नगरपरिषद ,पालिका, जनपद केंद्रों के पीड़ित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के द्वारा एक साथ मिलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौपा । संघटन के न.पा,न.प. के महामंत्री हरिओम कुशवाह ने जानकारी देकर बताया कि आज जिले में पुराने कलेक्टर कार्यलय के सामने भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में जिले भर के नगरपालिका , नगरपरिषद , जनपद में कार्य करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कोरोना महामारी के समय अपने में अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन-रात जनता की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे थे परंतु शासन के द्वारा अन्य विभागों के

कर्मचारियों के लिए लगातार नियमितीकरण के आदेश निकल जा रहे हैं परंतु नगर पालिका के काम करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की ओर नहीं ध्यान दिया जा रहा है और ना ही कोई विचार किया जा रहा है । प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कर्मचारियों के साथ धोखा और छलावा किया जा रहा हैं । 2007 से अभी तक न तो सरकार नियमित कर रही हैं न तो कर्मचारियों पर ध्यान दे रही हैं ।

कार्यक्रम के धरना स्थल पर पहुँचे संघटन के पूर्व प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले ने भी सरकर को चेताते हुए बताया कि सरकार मजदूरों , कर्मचारियों से दिनरात काम करवाती हैं पर काम के दाम देने में पीछे क्यों हट रही , हमको एक साथ मिलकर लगातार जब तक कि मांगे पूरी नही होती सरकार से डटकर मुकाबला और अपनी मांगों को मनवाने तक इस तरह से आंदोलन करना ही पड़ेगा ।

# जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि आपकी मागों का हम समर्थन करते है आप की मांगों को प्राथमिक रूप से समझते हुए 2 दिन पहले नगरपरिषद ,नगरपालिका के अध्यक्षों को कर्मचारियों की मागों पर और जो संभव हैं उसे पूरे करने की बात कही हैं , वही आपकी मांगो को प्रदेश स्तर पर भी भेज दिया गया हैं और अस्वस्त रहे सरकर जल्द ही आप के हितों में कोई निर्णय लेगी।

@ नगरपरिषद बैतुल की अध्यक्ष पार्वती बाई बाई बारस्कर द्वारा भी धरना स्थल पर पहुँचकर मांगो को जायज मानकर कर्मचारियों की मांगों को अपना समर्थन किया और प्रदेश सरकार को मांगपत्र भेजने जल्द ही इसपर कार्यवाही करने की बात कही ।

@ भारतीय मजदूर संघ का घटक जिला पर्यावरण मंच द्वारा भी इस विरोध का समर्थन कर जल्द सरकार द्वारा मांगो को पूरा करने की बात कही हैं ।

इस अवसर पर संघटन के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे ,मत्स्य संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मंसूरिया , महेंद्र सिंग ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,उपाध्यक्ष श्याम सेवतकर, इकाई अध्यक्ष विशाल खरे,शुशील रगड़े ,प्रमोद ,मुकेश रूखमंगद विशाल भारती,विजय बडगरे,निराकार सागर सहित पूरे जिले के निकायों के संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

घोड़ाडोंगरी से शिवपूजन ठाकुर की रिपोर्ट

Comments are closed.