विकास कार्य के लिए तत्पर है प्रदेश सरकार : गंगा उइके

गोवर्धन गुप्ता

*

*नप के किए जाने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

शाहपुर: लोकसभा चुनाव की हलचल तेज होने के कारण अब नगरीय निकाय में लोकार्पण और भूमि पूजन का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। आज क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह ने नगर परिषद के कार्यालय भवन एवं विभिन्न निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया जिसकी लागत करीब 1.5 करोड रुपए है। प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर है मुख्यमंत्री द्वारा लगातार विकास पर ध्यान देते हुए हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहे हैं । सरकार प्रत्येक वर्ग की तरक्की के लिए शासन स्तर पर योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन भी किया जा रहा है

यह बात घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ने नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नगर में 1.5 करोड़ रुपए की लागत के नगर परिषद कार्यालय भवन एवं विभिन्न निर्माण कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चंहुमुखी विकास में सतत कार्यशील है ।

उन्होंने कहा कि वह नगर परिषद के चहुंमुखी विकास के लिए भी लगातार सक्रिय हैं इसी कड़ी में नगरी क्षेत्र में आज विभिन्न प्रकार के लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्य किया है । विधायक ने प्रशासनिक अमले को निर्माण एवं विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करने एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज मर्सकोले, जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष पम्मी राठौर, समाजसेवी अरुण तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी अभिजीत सिंह, तहसीलदार सुनैयना ब्राम्हे सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित थे।

Comments are closed.