सारणी और घोड़ाडोंगरी विधायक ने किया भोपाली महादेव मेले का शुभारंभ

 

प्रतिवर्ष अनुसार चलते आ रहे महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाली महादेव मेले का उद्घाटन गुरुवार के दिन सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे एवं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया शुभारंभ अवसर पर भाजपा

नेता राजेंद्र मालवीय ने मेले के संबंध में पूर्व समय में किए गए आयोजनों के बारे में एवं मेले के संबंध में जानकारी दी, वही शुभारंभ अवसर पर सारणी विधायक योगेश पंडाग्रे ने बीते समय से भोपाली महादेव तक की लंबित रोड की मांग को लेकर श्रद्धालुओं को आस्वत किया कि मैं स्वयं और घोड़ाडोंगरी विधायक दीदी गंगाबाई उईके मिलकर इस लंबित रोड को अगले साल आने वाले मेले से पहले पूर्ण करने का वचन देता हूं दूसरी और शुभारंभ अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बताया कि

आदिवासी समाज के लिए महाशिवरात्रि का त्यौहार दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है महाशिवरात्रि के अवसर पर हम अपने-अपने देव को देनवा नदी में नहला कर देनवा नदी की पूजा करने पश्चात ही मेले की कोई सामग्री लेते हैं एवं शिव पार्वती की पूरी विधि विधान से शादी संपन्न कराते हैं हमारे समाज के लोग 8 से 10 दिनों तक बाराती के रूप में आकर भोपाली महादेव पर पूजा अर्चना करते हैं उद्घाटन अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके मंडल अध्यक्ष राजेश महतो,

मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे सारणी विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, जनपद विधायक प्रतिनिधि प्रदीप विश्वास, जनपद सदस्य मोनिका सिनोटिया, पूर्व सरपंच नरेंद्र उइके, उपाध्यक्ष इंदल यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, बिजलाल धुर्वे, गंगाप्रसाद यादव,जगन्नाथ यादव,भगवान दास सिनोटिया सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीवास्तव जी, विनय डोंगरे एवं मेला समिति के सदस्य तथा समस्त विभागों के प्रतिनिधि मेला शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Comments are closed.