विधायक गंगा सज्जन सिंह ने किया छात्रावास भवन का उद्घाटन*

विधायक ने छात्रावास का उद्घाटन कर कहा क्षेत्र में शिक्षा में नहीं आएगी अब कोई रुकावट

गोवर्धन गुप्ता

 

शाहपुर: ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित मॉडल स्कूल के 100 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास भवन निर्माण का बुधवार को शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह की उपस्थिति में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित 771.77 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 100 सीटर बालक और बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण हुआ विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव निर्मित भवन का अवलोकन भी किया । श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उनके ने कहा कि मेरे

विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी । छात्रावास भवन का लोकार्पण कर कहा की यह सौगात हमारे क्षेत्र के बच्चों की आवास समस्या का निराकरण होगा, अब छात्रावास की सुविधा मिलने से विद्यार्थी बेहतर तरीके से अपने शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे उन्होंने देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सेवा भाव से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। मॉडल स्कूल में आगामी सत्र से मेडिकल और

इंजीनियर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था का भी इंतजाम किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य व्हीके नामदेव ने विधायक का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे वरिष्ठ भाजपा नेता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.