सीनियर छात्र बोले कॉलेज की अंगुली नहीं छोड़ेंगे*

शिक्षक जीवन पर्यंत आपके अभिभावक हैं -नितिन महतो*

गोवर्धन गुप्ता

 

*शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में विदाई कार्यक्रम संपन्न हुआ*

शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में प्रथम व द्वितीय वर्ष के कनिष्ठ विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष के वरिष्ठ विद्यार्थियों को रंगारंग कार्यक्रम के साथ मंगलवार को विदाई दी। उक्त भव्य विदाई समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष नितिन महतो ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक व अभिभावक की भूमिका में रहता है। उन्होंने कालेज के प्राध्यापकों से आग्रह किया कि भले ही अंतिम वर्ष के

विद्यार्थी महाविद्यालय छोड़ रहे हैं परंतु आप हमेशा इनसे सतत् जुड़े रहें। प्राचार्य प्रो एम डी वाघमारे ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थी कनिष्ठ विद्यार्थीयों को हर तरह से आगे बढ़ने में और पढ़ाई में मार्गदर्शन प्रदान करें। संस्था के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। डॉ शीतल चौधरी ने बताया कि विदाई कार्यक्रम में सीनियर विद्यार्थी प्रसन्न व भावुक नजर आए एवं उन्होंने कहा कि हम कॉलेज से हमेशा जुड़े रहेंगे,आपकी अंगुली कभी नहीं छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में विद्यार्थी

शोभित गुप्ता,कनिष्का गुप्ता, अक्षय जगताप,प्रिंस गोहे, द्रोण चढ़ोकार,आयुष चौहान, खुशी राठौर एवं अंशिका मिश्रा का विशेष योगदान रहा। निर्णायक डॉ ज्योति वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मिस्टर व मिस फेयरवेल का किताब क्रमशः अंतिम वर्ष के छात्र रविंद्र जोठे व छात्रा कु कुमकुम साहू को दिया गया। प्रभारी प्रो रोहित ठाकुर के अनुसार लगभग 350 विद्यार्थी व समस्त स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहा।

Comments are closed.