विज्ञान दिवस का आयोजन

अंधविश्वास से नाता तोड़ो विज्ञान से नाता जोड़ों पर नाटक प्रस्तुत किये।

घोड़ाडोंगरी सीएम राइज में प्राचार्य विवेक तिवारी के निर्देशन में बताए विज्ञान के चमत्कार

 

28 फरवरी 2024 को सी. एम. राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में नोबल पुरस्कार विजेता डा. सी. वी. रमन की याद में गाध्यमिक एवं हायर सेकेन्डरी के विद्यार्थीयों द्वारा संयुक्त रूप से विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यार्थीयों को भारतीय वैज्ञानिकों सी. वी रमन एवं विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई।

तत्पश्चात् चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थीयों ने भाग लिया।विद्यालय में प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणो की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें विद्यार्थीयों ने देखा एवं उपकरणों के उपयोग के संबंध में जानकारी हासिल की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
किए गए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शास० महा- विद्यालय के वैज्ञानिक शास्त्र के प्रोफेसर अजय देवगन
भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डा. भूपेन्द्र पाटनकर रसायन शाखा के प्रोफेसर डा० हामोदर आरे उपस्थित रहे। डार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं शाला के प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा
माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर डा० सी. वी. रमन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विद्यार्थीयों द्वारा
लगाई गई प्रयोगशाला के उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया । इसके
पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे वैज्ञानिको की उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया।

अंधविश्वास से नाता तोड़ो विज्ञान से नाता जोड़ों पर नाटक प्रस्तुत किये।
मिसाइल मेन ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर लघु नाटिका भारतीय
वैज्ञानिकों पर आधारित विविध वेष भूषा प्रतियोगिता, भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता
तथा विज्ञान दिवस पर गीत प्रस्तुत किए गए। जिसे उपस्थित अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थीयों को अपने उद्‌बोधन मैं जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने की बात कही एवं हर विषय को आसान तरीके से अध्ययन करने एवं रुचिकर बनाकर पढ़ने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सी एम राइज़ विद्यालय के समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।

Comments are closed.