विधायक ने सांस्कृतिक मंच एवं सीसी रोड का किया भूमिपूजन

 

शाहपुर । आम जनता की सेवा करना व क्षेत्र के विकास के लिए सतत्‌ प्रयत्न करते रहना मेरा दायित्व है और जनसेवक होने के नाते यह मेरा कर्तव्य भी है। यह बात घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत भयावाड़ी में आयोजित सांस्कृतिक मंच एवं सीसी रोड के भूमि पूजन अवसर पर कही। भूमि पूजन कार्यक्रम में आई विधायक ने कहा कि इस मंच के बन जाने से गांव के लोगों को

सांस्कृतिक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम करने के लिए आसानी होगी और गांव के लोगों को सुविधा होगी और इसका लाभ भी ग्रामीण जनों को मिलेगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मंगल सिंह धुर्वे , जिला योजना समिति के सदस्य सूर्यकांत सोनी , भाजपा नेता अमित मेहतो,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा ,जनपद सदस्य श्रीमती सितारा रेवाराम वर्मा , सरपंच दिलीप बारस्कर , विनोद साहु अशोक मलैया , राधेलाल घनकारे, एवं कार्यकर्ता गण कार्यक्रम उपस्थित रहे।

Comments are closed.