गायत्री परिवार शाखा घोड़ा डोंगरी के द्वारा मासिक रविवार एक कुंडी गायत्री यज्ञ माता खेड़ापति मंदिर में संपन्न किया गया। जिसमें आमोद साहू के पुत्र बिभू साहू का जन्मदिन संस्कार एवं श्रीमान लखन लाल मालवीय पत्नी श्रीमती विनीता मालवीय की 44 वी शादी की सालगिरह मनाई गई। कार्यक्रम में सभी देवताओं का आवाहन कर शोडउपचार विधि से पूजन किया गया। गायत्री मंत्र महामृत्युंजय मंत्र के द्वारा आहुति छोड़ी गई
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मनोज पाटनकर श्रीमती प्रतिभा पाटनकर, खेमराज पवार श्रीमती कंचन पवार श्री विजय यादव श्रीमती सुनीता यादव, आमोद साहू संगीता साहू, श्रीमती शोभा दीदी, भारती शर्मा, ममता साहू, डोंगरे आई, पूनम अग्रवाल, माला राजपूत, श्री सुनील शर्मा जी, वासुदेव नागले जी, विवेक खंडेलवाल जी सुबोध साहू जी, दिलीप साहू जी सैकड़ो लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल कुमार शर्मा जी ने वैदिक मंत्रों से कराया तथा सभी के निरोग, स्वस्थ, और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Comments are closed.