मंडल स्तरीय कार्यशाला में बनी रणनीति

गोवर्धन गुप्ता

भाजपा चलाएगी लाभार्थी संपर्क अभियान

• मंडल स्तरीय कार्यशाला में बनी रणनीति

शाहपुर। लोकसभा चुनाव में अपना वोट शेयर बढाने के लिए भाजपा द्वारा लाभर्थियों से सपंर्क अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को भाजपा मंडल शाहपुर के विजय भवन में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे मंडल प्रभारी दीपक सलूजा मंडल महामंत्री चम्पालाल बडौदे ने पार्टी के पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय, सयामा प्रसाद मुखजी के छायाचित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गंगासज्जन उइके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा हर वर्ग के लिए विभित्र जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी है। करोडो लोगो को इन योजनाओं का लाभ मिला है। हमको अब लाभार्थी संपर्क अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर पहुंचना है, सभी हितग्राहियों से संपर्क कर इन्हें पार्टी के विचारों से जोड़ना है।

 

 

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी दीपक सलूजा ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनायी गई है। हम बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी तय कर अपने दायित्वो को बेहतर ढंग से निभानां है। सरकार ने जिस वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया है। उस वर्ग के लोग हमारी विचारधारा से जुड़े इसके लिए सभी संगठित प्रयास करें।

सौंपे गए कार्य को निष्ठापूर्वक करते हुए भारत माता के चरणों में बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र का चुनाव जीतकर कमल का फूल अर्पित करना है। इस बार हर जगह फिर से मोदी सरकार सुनाई देता है। लेकिन हमें महाविजय की तैयारी को लेकर अतिरिक्त मेहनत करते हुए भाजपा को 370 सीटें दिलाने के लिए जुट जाना है। इसीलिए हमारी लोकसभा पर पिछली बार की तुलना में जीत का अंतर अधिक होना चाहिए।वही मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लाभार्थियों से सम्पर्क करें और बूथों पर अपना ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़ाने की ओर ध्यान दे।आज की इस कार्यशाला का आभार मंडल के महामंत्री चम्पालाल बडौदे ने किया।आज की इस कार्यशाला में मंडल के पदाधिकारियों बूथों के अध्यक्ष व मंडल के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Comments are closed.