बैतूल। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरु,राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास,राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्यप्रदेश अखिलेश यादव,राष्ट्रीय सचिव सह-प्रभारी मानसिंह राठौर,कांग्रेस लोकसभा प्रभारी आरिफ मसूद,जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे,आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा,पूर्व विधायक धरमू सिंह
सिरसाम,निलय डागा, ब्रम्हा भलावी,विधानसभा प्रत्याशी मनोज मालवे, राहुल उईके की सहमति से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भुरिया ने सक्रिय युवा नेता राहुल छत्रपाल को जिला युवा कांग्रेस बैतूल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की हैं।
राहुल छत्रपाल ने उनकी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेतृत्व एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया हैं।
और कहा हैं कि पूरे जिले में युवाओं को जोड़कर युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।
राहुल की नियुक्ति पर युवाओं में खुशी की लहर हैं।
Comments are closed.