उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कल बैतूल में कहा
मध्यप्रदेश के अस्पतालों में शीघ्र ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर की जाएगी: उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कल बैतूल में कहा कि मध्यप्रदेश के अस्पतालों में शीघ्र ही डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर की जाएगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 1 हजार डॉक्टरों की भर्ती के लिए एमपीपीएससी को निर्देशित किया गया है। इसके पहले लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होते हुए शुक्ल ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से अपने कार्य में जुट जाएं।
Comments are closed.