घायल बच्चे का किया उपचार मेकअप आर्टिस्ट की दरियादिली

जब कोई व्यक्ति सफर पर होता है तो उसे अपने मंजिल की फिक्र होती है। और रास्ते में क्या होता है उसे अधिकतर अनदेखा कर लोग निकल जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के चचई की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट रोशनी यादव ने अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया।

हुआ यूं की वह चचई से जबलपुर जा रही थी। रास्ते में एक गांव में सड़क किनारे देखा कि एक बालक को चोट लगी हुई है और आसपास लोग इकट्ठा हैं । उन्होंने तुरंत ही अपनी कार रोक कर पास में रखें फर्स्ट एड बॉक्स से मासूम बच्चे का उपचार किया और उसके बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। रोशनी की इस सह्रदयता को देखकर ग्रामीण भी बड़े खुश हुए।