घोड़ाडोंगरी । अखिल विश्व गायत्री परिवार वेदमूर्ति , तपोनिष्ठ , पं श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में वसंत पंचमी पर्व मानता है ।
घोड़ाडोंगरी के खेड़ापति माता मंदिर प्रांगण में इस अवसर पर एक कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन शामिल हुए । इस कार्यक्रम में यज्ञ के साथ ही खेड़ापति माता का पूजन एवं सरस्वती पूजन के साथ विद्या आरंभ संस्कार भी संपन्न कराए गए एवं सबके स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की गई और वसंत पर्व का महत्व बताया गया।
Comments are closed.