घोड़ाडोंगरी। शासकीय मॉडल स्कूल में भारतीय मानक ब्यूरो कि देश के विकास भूमिका की लेकर प्रतियोगिता संपन्न हुई।भारतीय मानक ब्यूरो नागपुर डिविजन से एक्सपर्ट मेंबर डॉक्टर किरण कुमार भुयर एवं इंजीनियर शुभम भुयर द्वारा स्टैंडर्ड राइटिंग कंपटीशन कराया गया जिसमें मॉडल स्कूल के बच्चो ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार सोनम वरकड़े, सेकंड यश दवंडे एवं प्रति पुरस्कार पल्लवी नर्रे ,चतुर्थ शाहिद खान को मिला प्रथम 1000 रुपए सेकंड 750 , तृतीय 500 चतुर्थ 250 रुपए नगद दिए गए।एक्सपर्ट मेंबर ने भारतीय मानक ब्यूरो के कार्य प्रणाली एवं उसके अधिकार और लोगों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा के
जीवन में उपयोग होने वाले सभी सामग्री में किस तरह बी.आई.एस. का कंट्रोल होता है यह स्टैंडर्ड क्लब के सभी मेंबर्स को अवगत कराया । कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य श्री जी.पी.डेहरिया एवं अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य भूमिका
परामर्शदाता श्री मनोज खंडेलवार कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शबीना बैग l व्यवस्था एवं संचालन में श्री आर एस नागले, बंटी राठौर,श्री बलराम पवार श्री राजेंद्र प्रजापति एवं श्रीमती पूजा सोनारिया कुमारी प्रियंका चौरे एवं समस्त स्टाफ ने सराहनीय सहयोग किया। एक्सपर्ट मेंबर्स के द्वारा समस्त शाला का अवलोकन कर प्रशंसा की गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।
Comments are closed.