महिला नेत्रियों ने गांव चले अभियान में सक्रियता से की सहभागिता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने की सराहना
“प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाये हर वर्ग तक पहुँचे यही हमारी प्राथमिकता- सयोंजक नेहा दीपक उइके
(घोड़ाडोंगरी) भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के पहले गाँव चले अभियान कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर तक अपनी पूरी टीम को उतार कर सक्रिय कर दिया है इस कार्यक्रम के तहत सभी प्रमुख नेताओं को अलग अलग बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता और सयोंजक की जिम्मेदारी देकर बूथ में 24 घण्टे रहकर अलग अलग कार्यक्रम बनाकर बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी दी दी है इसी कड़ी में शुक्रवार 9 फरवरी को घोड़ाडोंगरी विधानसभा के सभी बूथों पर गाँव चले अभियान के तहत नेताओ को बूथ में
उतार दिया है घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के बूथों पर महिला नेत्रियों को भाजपा संगठन द्वारा बूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई जिसमें भाजपा की पार्षद नेहा उइके, नीतू सोनी,सविता पठारिया, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उर्मिला तिवारी ,सुरेखा चौधरी,कंचन दीदी ,ममता दीदी इन्हें अलग अलग बूथों में प्रवासी कार्यकर्ता और सयोंजक की जिम्मेदारी दी गई थी सभी महिला नेत्रियों ने भाजपा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को
समझ कर शुक्रवार सुबह 9 बजे से इस अभियान में सहभागिता की इस अभियान में महिला नेत्रियों ने बूथ में जाकर लोगो से संपर्क किया एवम मंदिरों में सफाई, भजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार का सम्मान, शहीद स्मारक में सफाई,हितग्राहियों से सम्पर्क ,शासन की योजनाओं को जानकारी से लोगो को अवगत करवाया भाजपा संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को बखूबी करते हुए महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया इस अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला शुक्रवार को सुबह से ही मण्डल के दौरे पर थे और इस दौरान श्री शुक्ला बिनी किसी पूर्व सूचना पर किसी भी बूथ पर जा रहे थे जिससे
घोड़ाडोंगरी मण्डल के सभी 42 बूथ पर बूथ समिति सक्रिय थी इसी दौरे में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला देर शाम जब बूथ क्रमांक 100 पर पहुँचे तो बड़ी संख्या में महिलाये बूथ स्तर के कार्यक्रम में सक्रिय थी जिसे देखकर भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने बूथ सयोंजक नेहा दीपक उइके, और प्रवासी कार्यकर्ता ममता अश्ववारे की तारीफ कर सराहना की श्री शुक्ला ने इस दौरान सयोजक नेहा दीपक उइके से दिन भर की कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की
Comments are closed.