धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त

धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की जमानत निरस्त
घटना कुछ इस प्रकार है कि दिनांक 1/2/2024 को आवेदन सरिता द्वारा अनावेदक अभिषेक मथेकर निवासी बोडखी की थाना आमला के विरुद्ध एक लेखी आवेदन इस आशय का प्रस्तुत किया गया कि आवेदिका से शासकीय योजनाओं का लाभ देने का कहकर धोखाधड़ी से बैंक खाता खुलवाकर पासबुक, चेक बुक, एटीएम व एटीएम का पासवर्ड लेकर अपने पास रखकर आवेदिका के साथ धोखाधड़ी करने से आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भारतीय दंड विधान का अपराध पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया आवेदिका ने बताया कि

आवेदन का सरिता मर्सकोले पति सुरेश मर्सकोले,उम्र 35 साल,निवासी ग्राम रोंधा,थाना साइखेड़ा की रहने वाली है दिनांक 29/1/2024 को अनावेदक आरोपी निवासी बोडखी की उनके गांव रौंधा में रुनीता बाई पति जय राम उइके के यहां आया और फरियादी और लता गुजरे दोनों रूनीता बाई के घर गए तो वहां पर अभिषेक माथेकर द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ बताकर अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ,दुर्घटना होने पर लाभ बताकर ,लोन संबंधी योजना मुख्यमंत्री द्वारा गरीब बहनों को₹10000 खाता में डालने की योजना बताया था

इसके लिए बैंक में नया खाता खुलवाने के लिए कहा था बैंक खाता खुलवाने के लिए फरियादी व लता से आधार कार्ड पैन कार्ड मांगा फरियादी उसके बताएं योजना के बहकावे में आकर आरोपी को फरियादी ने पैन कार्ड, आधार कार्ड दे दिए आरोपी ने कहा कि दिनांक 31/ 1/ 2024 को फोन लगाऊंगा तो तुम दोनों एक्सिस बैंक बैतूल में आकर मिलना फिर अभिषेक द्वारा फोन लगाकर बैतूल बुलवाया तो फरियादी एवं लता गुजरे दोनों साथ में एक्सिस बैंक बैतूल पहुंची जहां आरोपी ने फरियादी और लता से 15600,15600 रुपए व आधार कार्ड, पैन कार्ड, देकर कहा

कि बैंक में खाता खुलवाओ हम उसके कहने पर उसके साथ एक्सिस बैंक में जाकर खाता क्रमांक 9240 10063 68506 वह लता का खाता क्रमांक 9240 1004195618 का खाता खुलवाया बैंक वालों ने फरियादी को पासबुक व लता को चेक बुक बाय एटीएम कार्ड दिए तो आरोपी ने बैंक पासबुक व लता से चेक बुक का एटीएम कार्ड दोनों लेकर अपने पास रख लिए और कहने लगा कि जो मैंने तुम दोनों को 15600,15600 खाता खुलवाने के लिए दिए हैं वह मैं निकाल लूंगा और चेक बुक का पासबुक बाद में वापस करूंगा इसी प्रकार रुनीता बाई ने भी एसबीआई बैंक में खाता खुलवाया और आरोपी ने सभी को

शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने का कहकर आधार कार्ड पैन कार्ड आईडी लेकर धोखाधड़ी से चेक खाता खुलवाकर हमारे बैंक की फरियादी के बैंक की पासबुक चेक बुक एटीएम कार्ड व एटीएम का पासवर्ड अपने पास रख लिया फरियादी सरिता की रिपोर्ट पर से दिनांक 1/ 2/ 2024 को थाना साई खेड़ा के द्वारा आरोपी अभिषेक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/2024 पंजीबद्ध कर लिया गया और उसे गिरफ्तार कर मुलताई न्यायालय में पेश किया गया जहा आरोपी की ओर से जमानत आवेदन पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया अभियोजन अधिकारी मुल्ताई धर्मेश शर्मा के द्वारा जमानत आवेदन पत्र का घोर विरोध किया गया जिससे सहमत होते हुए न्यायालय के द्वारा आरोपी का जमाना आवेदन पत्र निरस्त करते हुए उसे जेल भेज दिया गया ।

Comments are closed.