स्थापना दिवस 9 फरवरी को

जितेंद्र मालवीय

व्यापारिक कल्याण संघ का मिलन समारोह 9 फरवरी को
घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ 9 फरवरी को स्थापना दिवस के रूप में व्यापारी मिलन समारोह कर रहा है
जितेंद्र मालवीय ने बताया कि घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ पिछले कई वर्षों से नगर में सक्रिय समाज सेवी संगठन के रूप में कार्य करता आ रहा है ,समय-समय पर घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ अपनी सामाजिक गतिविधियों के रूप में घोड़ाडोंगरी नगर में मरचुरी बॉक्स भी उपलब्ध कराता हैं,

नगर के शासकीय चिकित्सालय में कोरोना काल संगठन द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी प्रदान कर चुका है वही कोविड लॉकडाउन के समय असहाय लोगों को निशुल्क भोजन भी वितरण कर चुका है, इसके पूर्व वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां भी संगठन द्वारा की जाती रही हैं, संगठन के मीडिया प्रभारी जितेंद्र मालवीय ने बताया नगर के एकमात्र मोक्ष धाम में घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ,

व्यापारी संगठन राष्ट्रीय पर्व पर व्यापारिक संगोष्ठी भी आयोजित करता रहा है इसी क्रम में व्यापारी कल्याण संघ अपने पंजीयन दिनांक 9 फरवरी के रूप में अपना स्थापना दिवस मनाने जा रहा है जिसमें नगर के सभी व्यापारिक बंधु अपना सहयोग दे रहे हैं यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से व्यापारिक संगठन के लिए आयोजित किया गया है जहां पर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से लगे अन्य व्यापारिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है , मालवीय ने बताया कि इस कॉमेडी नाइट कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य टी,वी कलाकार

प्रकाश पगारे भोपाल से आ कर अपनी प्रस्तुति देंगे , साथ ही व्यापारिक मंच पर अन्य संगीत में प्रस्तुतियां भी होगी
इस कार्यक्रम को व्यापारिक परिवार जनों के लिए आयोजित किया गया है कार्यक्रम का आयोजन घोड़ाडोंगरी के मालवीय लोन भवानी गार्डन में किया जाएगा ।

Comments are closed.