सौपा ज्ञापन : सीसीटीवी कैमरे हुई कैद हुई मारपीट और अपहरण की घटना को लेकर युवाओं ने सौपा ज्ञापन

 

(घोड़ाडोंगरी)
घोड़ाडोंगरी नगर मुख्यालय में मंगलवार रात को एक युवक के साथ मारपीट और कार में जबर्दस्ती ले जाये जाने की घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ हुआ ज्ञात हो ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमे एक नवयुवक पैदल चलता हुआ नजर आ रहा है।लेकिन थोड़ी देर बाद एक काली कलर की कार से आकर युवक के पास रुकती है और उसके साथ मारपीट कर कार के अंदर जबर्दस्ती बिठाकर तेजी से भाग जाती है और लड़का अपने बचाव के लिए जोर जोर से चीख़ते हुए नजर आ रहा है ये पूरी घटना एक पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ये पूरी घटना और चीखने की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर आये तब तक कार उस लड़के को लेकर रफूचक्कर हो

चुकी थी इस घटना के बाद नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है आज बुधवार को नगर के प्रितिवर्धन चतुर्वेदी ,दीपक उइके के नेतृत्व में युवाओं ने पुलिस चौकी में अवधेश तिवारी, चौकी प्रभारी नरेन्द्र उइके को ज्ञापन देकर इस मामले का जल्द खुलासे करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है विश्व हिन्दू परिषद के प्रितिवर्धन ने बताया कि घोड़ाडोंगरी नगर परिषद और जनपद तहसील का मुख्यालय है यहां रेल्वे स्टेशन भी है आस पास के ग्राम वासी और नगर वासी देर रात ट्रेनों से आते है इस घटना के बाद आमजनता में दहशत का माहौल बना हुआ है

भाजपा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने बताया कि घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी महत्वपूर्ण पुलिस चौकी है आसपास के क्षेत्रों में खासा प्रभाव है लेकिन चौकी में चार पहिया पुलिस वाहन नही होने से सुचारू गस्त नही हो पाती इसलिए यहां एक चोपहिया वाहन की आवश्यकता है जिससे गस्त नियमित हो सके
पार्षद सुरेंद्र चौहान ने बताया कि घोड़ाडोंगरी में हुई इस घटना से काफी नगर में काफी डर का माहौल बन गया है क्योंकि रात्रि में

व्यापारी वर्ग और अन्य लोग घूमने के लिए परिवार सहित निकलते है इस घटना से सभी डरे है पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने इस घटना के लिए बासपुर में चल रहे अवैध रेत के कारोबार में आने वाली रेत ठेकेदार के गुर्गे पर भी शंका जताते हुए उन पर सख्ती से कार्यवाही की मांग की है क्योंकि रेत ठेकेदार के गुर्गे रात भर गाड़ियों से उधम मचाते है पुलिस चौकी में दिए गए ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से भाजपा के नेता राकेश अरोरा,समीर पाठक,राकेश नानकर,आभाष मिश्रा, विकास सोनी,जतिन प्रजापति ,रोहित चौहान ,प्रीत पोपली प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Comments are closed.