महेश्वर धाम यात्रा 10 फरवरी को

कलचुरी कलार समाज की महेश्वर धाम यात्रा 10 फरवरी को
हैह्यय छत्रिय कलचुरी कलार वंश समाज वंश के आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की पुण्य धर्मस्थली महेश्वर धाम की यात्रा बैतूल जिले के हैहय छत्रिय कल्चुरी कलार समाज युवा कलचुरी कलार समाज संगठन के तत्वाधान द्वारा दिनांक 10 फरवरी दिन शनिवार को निकल जाएगी यात्रा का शुभारंभ मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई से प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा

जहां से सभी यात्री माताप्ती का जल लेकर यात्रा की शुरुआत करेंगे यात्रा मुलताई ,बैतूल ,खेड़ी ,चिचोली, भीमपुर ,नंदा ,से होती हुई ओंकारेश्वर पहुंचेगी यात्रा में समस्त बैतूल जिला कलार समाज के सर्वजाती बंधु सम्मिलित होंगे यात्रा में सारणी ,
घोड़ाडोंगरी ,शाहपुर ,भौरा, पाडर, अमला ,चिचोली ,जैसे सभी नगर व ग्राम से बड़ी संख्या में इस तीर्थ यात्रा में लोग सम्मिलित होकर यात्रा पूर्ण करेंगे ,

यात्रा प्रारंभ में प्रसिद्ध डायरेक्टर मुकेश चौकसे साउथ के बड़े फिल्म स्टार सुमन तलवार व फिल्म अभिनेत्री प्रीति चौकसे ,यात्रा प्रारंभ में उपस्थित रहेंगे वहीं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की महेश्वर धाम आरती फिल्म शूट किया जाएगा,
महेश्वर धाम यात्रा का समापन महेश्वर धाम में राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु के समक्ष महा आरती व अभिषेक कर पूर्ण कि जाएगी

Comments are closed.