ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी जिला बैतूल द्वारा सूक्ष्म उद्यम विकास कार्यक्रम ऑर्गेनिक कंपोस्ट मेकिंग एवं वर्मी कल्चर फार्मिंग हेतु नाबार्ड के सहयोग से घोड़ा डोंगरी विकासखंड के ग्राम सलैया में स्व सहायता समूह की महिलाओं को जैविक खाद प्रशिक्षण देकर उन्नत कृषि हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण शुभारंभ संस्था प्रमुख श्रीमती भारती अग्रवाल श्रीमान प्रवीण झरबडे, ब्लॉक प्रबंधक आजीविका मिशन विकासखंड घोड़ा डोंगरी सीरियल उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती
विश्वकर्मा,प्रशिक्षक श्री कमल किशोर कुदारे एवं प्रशिक्षणार्थी महिलाएं रिबन काटकर प्रशिक्षण क्लास में प्रवेश किया। सरस्वती वंदना के पश्चात श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को ।प्रशिक्षण का उद्देश्य समझाया गया। प्रशिक्षक श्री कमल किशोर कुदारे तथा श्रीमती शबनम शेख द्वारा सभी का परिचय तथा प्रशिक्षण से अपेक्षाएं जानी गई।
प्रशिक्षणार्थियों को बैग, पेन, एवं डायरी दी गई। जैविक कृषि का महत्व एवं जैविक कृषि उन्नत कृषि पर कमल किशोर कुदारे जी ने विस्तृत जानकारी दी। यह प्रशिक्षण 15 दिन तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण दौरान जैविक खाद बनाने, जैविक पीट बनाने उसे भरने तथा खाद निकालने एवं जैविक खाद तथा केंचुए का व्यवसाय कर आय अर्जित कर सकते है। श्रीमान प्रवीण झरबडे जी द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण पूर्ण जिम्मेदारी से लेना है यह
प्रशिक्षण आपके जीवन में बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण में श्री विकेश देश मुख नोडल अधिकारी विकासखंड घोड़ा डोंगरी द्वारा विस्तृत रूप से जैविक कृषि पर प्रकाश डाला गया तथा प्रशिक्षण दौरान समय-समय पर अपनी उपस्थिति दी जाएगी ऐसा आश्वासन दिया। प्रशिक्षण में 38 महिलाएं उपस्थित थी किंतु यह प्रशिक्षण 30 महिलाओं हेतु है। महिलाओं की प्रशिक्षण दौरान रुचि देखी गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती शबनम शेख द्वारा सभी का आभार व्यक्त कियाl
Comments are closed.