बैतूल – जिला कतिया समाज के पदाधिकारी ने आज बैतूल विधानसभा विधायक हेमंत खंडेलवाल से मिलकर समाज के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे, सचिव राजकुमार भोरवंशी और कार्यकारिणी के सदस्यों ने साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया । भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि समाज के लिए हर संभव में मदद करूंगा जब भी समाज को मेरी आवश्यकता पड़े निसंकोच होकर मुझे बताएं और मैं समाज सेवा को सर्वोपरि प्राथमिकता दूंगा आज मेरे सम्मान में आप सभी लोगों ने सम्मान किया उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं ।जिसके लिए कतिया समाज ने भाजपा विधायक हेमंत
खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया है।भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना को लेकर कतिया समाज से आग्रह किया की कतिया समाज द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना से सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कारवाऐ जिसमें जिला संयोजक कमलेश राक्से,जिला अध्यक्ष लक्ष्मण भोरसे ,सचिव राजकुमार भोरवंशी ,कोषाध्यक्ष राजेश तेम्रवाल ,उपाध्यक्ष सुखलाल खंडेलवाल वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता भिखारीलाल भुजवारे, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता संतलाल हनोते, मीडिया प्रभारी राजकुमार बारसे, उप समिति घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष राजेश भोरसे , राजाराम भोरसे, सुखदेव ठाकरे, राजकुमार, अनिल खंडेलवार,
अशोक शिंगारे कृष्ण महलवंशी, कमलेश राक्से दिलीप, हनोते ,सुरेश भोरवंशी, चन्द्रबली ठाकरे, राकेश नागवंशी, हरिशंकर सुर्यवंशी, समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Comments are closed.