शताब्दी वर्ष में गायत्री मिशन की संचालित गतिविधियों , आदर्श ग्राम योजना, और गायत्री परिवार का संदेश देने

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में,
,अखंड दीप मातृशक्ति‌ जन्म शताब्दी वर्ष के तहत,
श्रद्धा संवर्धन रथ यात्रा के माध्यम से पंचायत स्तर पर शक्ति कलश के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी का संदेश दिया जा रहा है ।यह यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है ।अखंड दीप एवं वंदनीय माताजी के जन्म के शताब्दी वर्ष में गायत्री मिशन की संचालित गतिविधियों , आदर्श ग्राम योजना, और गायत्री परिवार का संदेश देने गायत्री परिवार के माध्यम से मानव में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार यह यात्रा पांडरा , बासपुर , शिवसागर , गोपीनाथपुर ग्रामों से होते हुए सायं काल में भयावाडी ग्राम में पहुंची, यहां भव्य दीप महायज्ञ किया गया एवं ग्रामीण परिजनों को मिशन का संदेश दिया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय परिजन मौजूद थे।

Comments are closed.