सीमा ने तोड़ा हेयर डोनेशन का रिकार्ड

कैंसर मरीजों की मदद के लिए सीमा ने तोड़ा हेयर डोनेशन का रिकार्ड
एक साल तक इंतजार के बाद 12 के बदले किया 24 इंच हेयर्स का डोनेशन

बैतूल। तीन दिन बाद कैंसर दिवस है और इसके पहले ही बैतूल में एक महिला कैंसर से जूझ रहे मरीजों के आत्मविश्वास और हिम्मत को बढ़ाने अपने केशदान कर दिए। कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन अब बैतूल के लिए नई बात नहीं है। अब तक दो सैकड़ा से अधिक छात्राएं, महिलाएं और पुरुष भी कैंसर पीडि़त मरीजों के लिए अपने 12 इंच हेयर डोनेट कर चुके है, लेकिन बुधवार को हेयर फॉर होप इंडिया के लिए हेयर डोनेशन करने वाली हेयर डोनर सीमा माथनकर अब इन सभी डोनर्स ने कुछ

अलग है। उन्होंने 12 इंच नहीं अपितु अपने 24 इंच हेयर कैंसर मरीजों के लिए दान कर दिए है। बुधवार शाम को बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं हेयर फॉर होप इंडिया की आऊट स्टेडिंग ब्रांड एम्बेसडर गौरी बालापुरे पदम एवं कोषाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे की मौजूदगी में जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर के एंड वाय मेकओवर में ब्यूटीशियन कल्पना गढ़ेकर ने सीमा के 24 इंच हेयर कट किए। सीमा बैतूल की दूसरी ऐसी डोनर है जिन्होंने 24 इंच हेयर डोनेट किए है। इसके पहले डॉ सुष्मा सोनी ने भी 24 इंच हेयर का डोनेशन

किया था। बैतूल समिति की अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि हेयर फॉर होप इंडिया की संचालक प्रेमी मैथ्यू ने बैतूल जिले में कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए जिस तरह कार्य किए जा रहे है उसकी सराहना की है। हाल ही में उन्हें हेयर फार होप इंडिया प्रोटेक्ट योर मॉम एशिया का आऊट स्टेडिंग ब्रांड एम्बेसडर भी घोषित किया गया है। श्रीमती पदम ने इस सम्मान के लिए सभी हेयर डोनर्स एवं हेयर डोनेशन कार्यक्रम आयोजित कर इस मुहिम का हिस्सा बने संस्थान अग्रसेन ग्रुप एवं आरडीपीएस को श्रेय देते हुए आभार भी व्यक्त किया है।

एक साल से हेयर डोनेशन के लिए कर रही थी प्रयास
खंजनपुर निवासी सीमा ने बताया कि उन्होंने जब गौरी दीदी की रूट से हेयर डोनेशन करने वाली फोटो सोशल मीडिया पर देखी तभी उनके मन में यह ख्याल आया कि उनके बाल तो काफी बड़े है वह क्यों नहीं यह डोनेशन कर सकती। सीमा ने पति सतीश माथनकर से हेयर डोनेशन की इच्छा जताई और संस्था की कोषाध्यक्ष जमुना पंडाग्रे से सम्पर्क किया। आखिर एक साल बाद सीमा माथनकर की इच्छा पूरी हुई। सीमा के बाल करीब 60 इंच लंबे है जब 12 इंच हेयर कट किए तो उन्होंने और 12 इंच हेयर डोनेट करने की इच्छा जताई और इस तरह

उन्होने दो बार में 24 इंच हेयर डोनेशन किए। के एंड वाय मेकओवर की संचालक कल्पना गढ़ेकर ने बताया कि हेयर डोनर के लिए वह नि:शुल्क सेवा देती है। उनका यह हुनर किसी जरुरतमंद की मुस्कुराहट की वजह बने इससे संतोषजनक बात उनके लिए नहीं है। हेयर डोनेशन के बाद सीमा ने कहा कि उन्होंने पिछले एक साल से अपने बाल इसलिए कट नहीं किए क्योंकि वह अपने लम्बे बालों का डोनेशन कर किसी जरुरतमंद के काम आना चाहती थी। आज उनकी इच्छा पूरी हुई।

Comments are closed.