सरपंच ने दिया शिक्षिका को हटाने के लिए आवेदन
पढाई की स्थिति बहुत खराब है
महोदय जी,
निवेदन है कि ग्रामवासी ग्राम पंचायत खैरवानी के ग्राम डोकली निवेदन करते है कि ग्राम डोकली में कार्यरत शिक्षिका इन्दिरा ब्रम्हे संस्था प्रमुख के पद पर कार्यरत है । इनके कार्यशैली से समस्त ग्रामवासी परेशान है इस स्कूल में कुल 67 बच्चे है जिसमें 02 शिक्षक और 01 शिक्षिका है जिस में कक्षा 5 वी में 14 बच्चे है जिनके पढाई की स्थिति बहुत खराब है
क्योंकि इसके मुख्य कारण स्वयं संस्था प्रमुख शिक्षिका है जो आमला से आना जाना करती है। स्कूल की दूरी आमला से लगभग 30 से 40 कि.मी. है । वह स्कूल में दोपहर 12.00 बजे के बाद आती है और 2 से 3 के बीच वापस चली जाती है । यह स्थिति कई सालों से चली आ रही है। इनकी शिकायत भी लिखित में और मौखिक रूप से की गई है परन्तु कार्यवाही के नाम पर शुन्य है यह सन 1998 से अब तक एक ही स्कूल में कार्यरत है जो लगभग 26-27 वर्ष हो चुके है ।
अतः महोदय जी से निवेदन है कि शिक्षिका इन्दिरा ब्रम्हे को इस स्कूल से स्थानांतरण करके अन्यत्र कही कर देवें और जगदीश दवण्डे या सुभाष मालीवीय दोनों में से किसी एक को संस्था प्रमुख बनाया जाय ।


Comments are closed.