श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

घोड़ाडोंगरी/ रानीपुर

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 3 फरवरी शनिवार से ग्राम छुरी में हो रहा है। प्रतिदिन दोपहर 1बजे से 5 बजे तक खंडवा के कथावाचक पंडित मुकेश जी चौरे के मुखारविंद से कथा श्रवण करने का मौका श्रद्धालुओं को मिलेगा ।

3 फरवरी को सुबह 9 बजे से भव्य कलश यात्रा खेड़ापति दरबार तक निकाली जाएगी । छुरी के आयोजनकर्ता परशुराम सिनोटिया के निवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जो 9 फरवरी तक चलेगा। 9 फरवरी को दोपहर 12:00 से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित है।

Comments are closed.