नगर परिषद घोड़ा डोंगरी के नगर के मुख्य समारोह दुर्गा चौक में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दुर्गा चौक में लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। लोगों का कहना था कि विगत दो वर्षों से दुर्गा चौक की अवहेलना की जा रही है लगातार 2 वर्षों से दुर्गा चौक के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं जिसको लेकर नगर के लोगों ने नगर परिषद की टीम के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की जिसके संबंध में नगर परिषद के सीएमओ ऋषिकांत यादव ने मंच से लोगों से कहा कि दुर्गा चौक का मंच कुएं पर बना हुआ है शासन के निर्देशानुसार कुए पर बने मंच पर कार्यक्रम नहीं हो रहे थे कुए को शीघ्र भरने की कार्यवाही नगर परिषद द्वारा की जाएगी आगामी कार्यक्रम दुर्गा चौक के मंच से ही होंगे

Comments are closed.