घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह उत्सव पूर्वक मनाया गया । सर्वप्रथम सुबह शहीद स्मारक पर जाकर नागरिकों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए । उसके बाद नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उइके ने ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन कर उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू कनूजा, सीएमओ ऋषिकांत यादव पार्षद नेहा दीपक उइके, मुकेश मेश्राम,योगेंद्र कवडे ,सोना राजेश राजपूत ,कविता दुष्यंत महाले, निशा सुशील धुर्वे राहुल इवने,नीतू राजेश सोनी ,अंजू राकेश मालवीय राकेश नानकर, सुरेंद्र राजपूत सविता पथारिया द्वारा किया गया ।
जनपद कार्यालय में अध्यक्ष राहुल उइके ने ध्वजारोहण किया । सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। दुर्गा चौक में अध्यक्ष मीरावन्ती उइके ने ध्वजारोहण किया ।यहां पर मुख्यमंत्री के संदेश का वचन सीएमओ ऋषिकांत यादव ने किया।

Comments are closed.