व्यापारिक कल्याण संघ के सदस्य निकलेंगे वाहन रैली

-:- प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की उपलक्ष में व्यापारिक कल्याण संघ घोडोंगरी के माध्यम से वाहन रैली व शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है, व्यापारी कल्याण संघ द्वारा वाहन रैली सुबह 8:00 बजे घोड़ाडोंगरी के मालवीय लॉन से निकली जाएगी जो नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई नगर के शहीद स्मारक पहुंचेगी जहां सभी व्यापारी वीर शहीदों को पुष्पांजलि देकर नमन करेंगे इसके बाद व्यापारियों की वाहन

रैली भारत मां के जय घोष व राष्ट्र समर्पित गीतों की धुन पर पुनः मालवीय भवन में पहुंचेंगे जहां पर व्यापारी कल्याण संघ द्वारा प्रति वर्ष अनुसार किया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा इसके उपरांत सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे 26 जनवरी को घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ बड़ी ही धूमधाम से मानता आ रहा है ।

Comments are closed.