नगर परिषद में मनाया गौरव दिवस

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा आज गुरुवार को नगर परिषद प्रांगण में गौरव दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन कर अध्यक्ष मीरावती नंदकिशोर उइके, उपाध्यक्ष हरप्रीत सोनू कनूजा, सीएमओ ऋषिकांत यादव पार्षद नेहा दीपक उइके, योगेंद्र कवडे ,सोना राजेश राजपूत ,कविता दुष्यंत महाले, निशा सुशील धुर्वे राहुल इवने,नीतू राजेश सोनी ,अंजू राकेश मालवीय राकेश नानकर, सुरेंद्र राजपूत सविता पथारिया द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला, साई सनराइज स्कूल ,आदिवासी छात्रावास, प्राथमिक शाला बासन्या , किंडर गार्डन स्कूल, सीएम राइज स्कूल, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला ,डीपी कोचिंग, पीईजीटी डिफेंस एकेडमी, एक्सीलेंस स्कूल के बच्चों द्वारा डांस ,नाटक सहित अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। विद्यार्थियों को दीपक उइके,अशोक राठौर, सियाराम यादव सहित लोगों ने सम्मानित किया । मंच संचालन उमेश राठौर द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सीएमओ ऋषिकांत यादव ने किया और कार्यक्रम में मिले सहयोग के लिए नगर परिषद के जनप्रतिनिधि ,कर्मचारी और नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.