घोड़ाडोंगरी के युवा का गोंडी गीत निवा बिना जीवा लागो ना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। 20 जनवरी को रिलीज हुआ यह गीत हर गली मोहल्ले और गांव में सुना जा रहा है। केवल तीन दिनों में ही 50 हजार से अधिक युवाओं ने इस गीत को पसंद किया है। यह गीत लोकप्रियता की बुलंदियों की ओर जा रहा है।
बैतूल जिले के आदिवासी अंचल के युवाओं की भावनाओं को छूता हुआ यह गीत आज हर जगह पॉपुलर हो रहा है। मूलत घोड़ाडोंगरी के पास पिपरी गांव के रहने वाले युवक दीपक ने इस गीत को लिखा और गाया है। उनके इस गाने के रिलीज होने के बाद इस आदिवासी अंचल में रहने वाले युवा भी बड़े खुश है कि हमारे बीच का एक होनहार कलाकार ने इतना बढ़िया गीत लिखा है। इस गीत को लिखा और गाया है दीपक धुर्वे ने,
ट्रायबल स्टार सौरभ प्रधान,
रिंकू कुमरे,
करीना ,पूनम,भारती,कपिल,पंकज भट्टाचार्य
डीओपी रोशन सरयाम,
डायरेक्टर शिवा बारस्कर
इस गीत के लिए वीडियो ग्राफी घोड़ाडोंगरी सतपुड़ा अंचल क्षेत्र में ही की गई है जिसे भी लोग पसंद कर रहे हैं। आदिवासी अंचल के युवा कलाकारों ने इस गीत में शानदार अभिनय किया है । आल जंगल सत्याग्रह टीम
Comments are closed.