आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ ने अनेकों क्रायक्रमो का आयोजन किया । जिसमें पराक्रम सप्ताह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और देश प्रेम विषय पर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता , निबंध लेखन प्रतियोगिता , क्विज प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता जैसे अनेकों कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें
फिजियोथेरेपी कॉलेज के विद्यार्थी विकास कुशवाह ने निबंध लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज व अपने परिवार का नाम गौरवांवित किया । यह कार्यक्रम गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया।







