राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा शहर हुआ राममय
नगर के विभिन्न मंदिरों एवं चौक चौराहा पर हो रहे आयोजन
शाहपुर: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश मे माहौल राम मय हो गया है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा शहर राममय हो गया है सभी अपने-अपने स्तर से इस दिवस को अविस्मरणीय दिवस बनाने में लगे हुए हैं। प्रतिष्ठा को लेकर शहर के सभी मंदिरों को भगवा ध्वज से पाट दिया गया है। मंदिरों में दीप उत्सव की तैयारी की जा रही है। शाहपुर नगर के छोटे बड़े मंदिरो की साज सज्जा की गई है। नगर में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े कार्यक्रम किया जा रहे हैं। आस्था
का केंद्र राम मंदिर पर भी भव्य आयोजन राम मंदिर समिति एवं नगर वासियों के सौजन्य से किया जा रहा है। शाहपुर नगर के खेड़ापति मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, लमंटी हनुमान मंदिर तथा नगर परिषद की ओर से मांचना तट पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंदिरों के अलावा विभिन्न वार्डों में मोहल्ले में स्थित मंदिरों में देवी देवताओं को भजन, कीर्तन, आरती पूजन हवन के साथ श्री राम महामंत्र का जाप किया जा रहा है छोटे-छोटे मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और प्रसादी
वितरण का आयोजन भी किया जा रहा है। बस स्टैंड पर न्यू बस स्टैंड सेवा समिति के द्वारा ध्वज यात्रा एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक ने बताया कि नगर परिषद द्वारा मांचना नदी तट पर एलईडी लगाकर अयोध्या से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है । नगर के राम मंदिर से अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, राम
मन्दिर पर सुबह से ही भजन कीर्तन किए किए जा रहे थे। दोपहर में राम मंदिर से नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर परिषद द्वारा शाम माचना नदी में दीपदान का आयोजन भी किया जाएगा।
Comments are closed.