साई सनराइज स्कूल के वार्षिक उत्सव में नन्हे बच्चों ने दि आकर्षक प्रस्तुति

स्कूल के डायरेक्टर देवीप्रसाद जायसवाल ,प्राचार्य निधि जायसवाल एवं स्कूल स्टाफ की मेहनत से 2 दिन के इस सांस्कृतिक

 

घोड़ाडोंगरी । साई सनराइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का वार्षिक उत्सव दो दिन चला । बड़ी संख्या में पहुंचे पालको और बच्चों ने इस उत्सव का आनंद उठाया। लोगों को वर्ष भर ही इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतीक्षा रहती है । स्कूल के डायरेक्टर देवीप्रसाद जायसवाल ,प्राचार्य निधि जायसवाल एवं स्कूल स्टाफ की मेहनत से 2 दिन के इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीब ढाई सौ प्रस्तुतियां दी गई ।

नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी । बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में धरती मां को बचाने के लिए रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया। राम आएंगे गीत पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी । स्वच्छता, स्कूल की पढ़ाई ,आज के बच्चे सहित अन्य विषय पर बच्चों ने कार्यक्रम तैयार किए थे। जिन पर दी गई प्रस्तुतियों को दर्शकों ने काफी सराहा और तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

 

Comments are closed.