18 करोड़ की लागत से बदलेगी रेलवे स्टेशन की सूरत, घोड़ाडोंगरी अमृत रेलवे स्टेशन का काम शुरू

आशीष अग्रवाल

 

घोड़ाडोंगरी

लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन की सूरत बदली जा रही है। इसकी विधिवत शुरुआत हो गई। सुबह जेसीबी की सहायता से स्टेशन के बाहरी परिसर में ऑटो स्टेण्ड के बाजू में बने पाथवे को हटाया गया है। केंद्र सरकार ने घोड़ाडोंगरी स्टेशनों को अमृत स्टेशनों में शामिल किया है। जिनके निर्माण के बाद रेलवे स्टेशन खूबसूरत नजर आएंगे। यात्रियों को सुविधाएं भी मिल सकेगी अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेंगी ।, घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर कुल 18 करोड़ रुपए से विकास कार्य किया जाएगा। पूर्व में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शिलान्यास कर चुके हैं। घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस योजना में घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर 18.5 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

अमृत स्टेशन बनाने केबाद रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसमें सर्कुलेशन एरिया रोड, ड्रेनेज वर्क, पार्किंग एरिया, पाथवे, लैंड स्केपिंग और हार्टिकल्चर, गार्डन डेकोर, स्कल्पचर, यार्ड में बाउंड्री वॉल, एंट्रेंस पोर्च और गेट, एलिवेशन, टॉयलेट और वेटिंग हाल सुविधा में बढ़ोतरी, नया बुकिंग ऑफिस, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर, प्लेटफार्म पर छत सहित टेलीकॉम सुविधाएं शामिल हैं।

Comments are closed.