अधिकारी कर्मचारी कर रहे अपडाउन

 

घोड़ाडोंगरी

घोड़ाडोंगरी विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी रोजाना अपडाउन करते हैं। अधिकतर अफसर इटारसी में रहते हैं। वहीं कई अधिकारी इटारसी वा आस पास से तहसील और जनपद में अपडाउन करते हैं, जो अपडाउन करते हैं। शासकीय अधिकारी अपडाउन करते हैं जबकि उन्हें आदेशित किया गया है कि वे मुख्यालय पर ही निवास करें। मुख्यालय पर काम करने वाले कई अधिकारी इटारसी वा आस पास में निवास करते हैं। शासन को दिखाने के लिए अधिकतर अधिरकारियों ने अपने नाम से सरकारी क्वाटर और किराए के मकान भी ले रखे हैं।

सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश हैं कि वे अपने मुख्यालय पर ही निवास करें। इसके बाद भी वे इटारसी वा आस पास में निवास करते हैं।ब्लाक के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी अपडाउन करते हैं।वही जिले के अधिकारी भले जिले की बैंठको में अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय मे रहने को लेकर निर्देशित करते है किंतु घोड़ाडोंगरी विकासखंड ऐसा क्षेत्र है जहा पर आदेश सिर्फ बैंठक कक्ष तक सिमट जाता है जिनके आदेशों को यहा के अधिकारी हवाओ में उड़ाते नजर आते है.जिसके चलते कोई भी अधिकारी मुख्यालय पर नही रह पाते है वही अधिकारी के साथ ही कर्मचारी , पटवारी भी मुख्यालय पर ना रहकर अप डाउन करते हैं कभी-कभी तो आते ही नहीं है जिससे लोग परेशान होते रहते हैं

Comments are closed.