भौंरा। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के निवास पर शनिवार को संतश्री सिंगाजी महाराज की तीन दिवसीय परचरी पुराण कथा व आध्यात्मिक ज्ञान गंगा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। प्रतिदिन कथा का वाचन पप्पू महाराज के द्वारा किया जाएगा। 51 कन्याओं के सिर पर कलश रखकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा नगर के खेड़ापति मंदिर से बस स्टैंड के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा में रथ, बैंड के साथ आतिशबाजी की गई।
पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। कथा वाचक पप्पू महाराज ने सिंगाजी महाराज के जन्म की कथा, सिंगाजी महाराज के श्रृंगीय अवतार के बारे में बताया। सिंगाजी के रूप में ग्राम खजुरी में अवतरित हुए जन्म की लीला बताई गई। उन्होंने बताया संत सिंगाजी ने अपनी योग साधना से प्रत्यक्ष साक्षात्कार किया और उसे अपने उपदेशों में जगत को बताया, जिसका वर्णन उनके असंख्य भजनों में मिलता है। विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने बताया 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में भगवान राम के मंदिर का निर्माण,
दुनिया भर के हिंदुओं के लिए आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए क्षेत्र में परचरी पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

Comments are closed.