अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई घोड़ाडोंगरी के द्वारा स्वस्थ राम राज्य सबके राम विषय पर स्वामी विवेकानंद युवा दिवस के उपलक्ष में निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 130 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आयुष कर ने बताया कि युवा दिवस के उपलक्ष में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उइके ने विद्यार्थी परिषद की इस कार्य की सराहना की । मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री श्री देवेंद्र धुर्वे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद साल भर छात्रहित के लिए कार्यकर्ता है एवं समाज में सेवा का भी कार्य विद्यार्थी परिषद करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य नगर परिषद
अधिकारी श्री ऋषिकांत यादव , प्राचार्य देवी जी सिसोदिया, विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री श्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सोनू बोरबन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाग के संयोजक श्री जतिन प्रजापति द्वारा किया गया एवं आभार नगर मंत्री आयुष कहार द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अमृता कुमारी प्रसाद योगेश अनुराग पूजा आर्ची, नेहा, प्राची सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.