बैतूल घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण कार्यकारिणी सदस्य ने बैतूल पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की जिस में व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष तोषण गावंडे सहित संजय अग्रवाल, कमलेश जैन ,विजय साहू ,जितेंद्र मालवीय ,सोनू खानूजा,अदित्य अग्रवाल, सहदेव नगले सुनील शर्मा सुनील मालवीय ब्रज मालवीय, दीपक जैन ,प्रमोद मालवी व मुकेश राठौर, उपस्थित थे व्यापारी, संघ के लोगों ने जिला कलेक्टर से नगर की मूलभूत सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की और घोड़ा डोंगरी मोक्ष धाम के जीर्णोद्धार के लिए मार्गदर्शन के साथ
सहयोग की बात रखी जिला कलेक्टर के व्यापारी संघ के सामाजिक व्यापारी कल्याण हिट कार्यों का अवलोकन कर सभी कार्यों की सराहना करते हुए व्यापारी संघ की सामाजिक गतिविधियों में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों ने घोड़ाडोंगरी मोक्ष धाम के सौंदरीकरण व जनहित में आने वाली समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी थी जिसको देखते हुए व्यापारी कल्याण संघ को कलेक्टर ने अस्वस्थ किया कि वे इस कार्य में उनका पूर्ण
सहयोग करेंगे इसके उपरांत जिला कलेक्टर ने सभी व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों को उनके किए हुये कोविड़ काल व नगर में वृक्षारोपण मरचुरीबॉक्स उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित भी किया और भविष्य में सामाजिक व्यापारिक हित में कार्य करने के लिए भी कहा,अथवा भविष्य में आने वाली किसी भी समस्या के लिए पूर्ण रूप से शासकिय सहयोग देने का आश्वासन दिया ,
Comments are closed.