सतपुड़ा मैदान से झंडे बॉस चोरी कर फॉरेस्ट कैंपस में छुपाए

घोड़ाडोंगरी

सतपुड़ा मैदान पर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला आज 19 जनवरी को खेला जाना है । दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने सतपुड़ा खेल मैदान से बॉस और झंडे चोरी कर फॉरेस्ट कैंपस में बने भवन की शटर के नीचे से अंदर डाल दिए।

सुबह जब फ्रेंड्स क्लब के लोगों ने देखा कि मैदान से बॉस और झंडे गायब हैं तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया फॉरेस्ट भवन की शटर के नीचे से झांक कर देखा तो अंदर बॉस दिखाई दिए तो उन्होंने कर्मचारियों को सूचित किया तो आकर ताला खोलकर फ्रेंड्स क्लब के लोगों को अज्ञात चोरों द्वारा छुपाए गए बॉस दिए गए।

Comments are closed.