ओबीसी महासभा के तत्वावधान में सामाजिक हिस्सेदारी न्याय दिवस एवं सम्मान समारोह 19 जनवरी को

मूलचंद मेधोनिया

भोपाल। ओबीसी महासभा के तत्वावधान में दिल्ली में 19 जनवरी 2024 को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्री देवी फूले, फातिमा शेख एवं वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की संयुक्त जयंती के शुभ अवसर पर दिल्ली में ओबीसी महासभा का विशाल आयोजन रफी मार्ग, दिल्ली में किया जा रहा है।

ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा एडवोकेट ने बताया है कि उक्त कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है कि ओबीसी महासभा की लम्बे समय से जो मूल मांगे है। उनके सम्बन्ध में विषय दो निर्धारित है (1) महिला आरक्षण बिल 2023 (2) जातिगत जनगणना इन विषय में देश भर के ओबीसी महासभा से जुड़े हजारों लोग आ रहें है। ओबीसी महासभा के वरिष्ठ नेता, प्रबुद्ध सामाजिक के उद्बोधन होगें। इसके अलावा ओबीसी महासभा की जो प्रस्तावित मांग है,

उनके लिए आगे की रणनीति तय की जायेगी और बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढाने के साथ उनके अधूरे कांरवा को बढाने के लिए फैसले लिये जायेंगे।