*भोपाल* *आदिवासी सेवा मंडल के तत्वधान में विवाह योग्य युवक, युवतीयों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपने युवा, युवतियों को लेकर सहपरिवार भाग लेने वाले है*।
*आदिवासी सेवा मंडल मध्यप्रदेश की महिला प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रा सर्वटे जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य स्तरीय आदिवासी समाज का विशाल युवक/युवती परिचय सम्मेलन 21 जनवरी 2024 को भोपाल में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के सामाजिक नागरिकों व प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रहेगी। समाज के विवाह योग्य युवा, युवतियों के वायोडाटा पत्रिका में प्रकाशित भी किये जा रहे है। जिससे आदिवासी समाज के लोग अपने योग्य रिश्ता तय कर सकें*।
*आदिवासी सेवा मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में सर्व श्री मनोहर सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह मरकाम, सुमेर सिंह ठाकुर, अन्जोर सिंह उईके,श्रीमती आशा धुर्वे, सहित प्रदेश कार्य कारिणी, प्रदेश महिला प्रभाग, संभागीय व जिलाध्यक्ष और प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी सामाजिक बन्धुओं से अपील की है कि युवक युवती परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक अपने आदिवासी विवाह योग्य लड़का/लड़की के वायोडाटा पत्रिका में भेजे और परिचय हेतु सम्मेलन में साथ लेकर कार्यक्रम में पधारकर सफल बनाये*।







