उत्कृष्ट स्कूल के आईटी के छात्रों ने व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत किया भ्रमण ।

घोड़ाडोंगरी । उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के आईटी के छात्रों को व्यावसायिक शिक्षण के अंतर्गत आईटीआई केंद्र का भ्रमण कराया जहां दिनांक 18 जनवरी 2024 को उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के आईटी संकाय के कक्षा नौवीं तथा दसवीं के विद्यार्थियों ने ट्रेनर चंद्रशेखर एवं कुमारी सोनम के मार्गदर्शन में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत इंदिरा गांधी आईटीआई बागडोना का शैक्षणिक भ्रमण किया। आईटीआई में विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित उपकरणों का अवलोकन किया। आईटीआई के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अति आवश्यक तथा लाभदायक मार्गदर्शन देकर ज्ञान में वृद्धि की। प्राचार्य एम आर निरापुरे ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments are closed.