मध्य प्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार अयोध्या में राष्ट्र के गौरव भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के समस्त महाविद्यालय में पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसके परिपालन में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य डॉ. देवीसिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम के
सफल संचालन के लिए डॉ.अजय कुमार चौबे को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया, तथा पांच दिवसीय आयोजन के लिए महाविद्यालय स्तर पर समिति का गठित किया।डॉ. अजय कुमार चौबे ने बताया कि दिनांक 17 जनवरी को साफ सफाई अभियान दिनांक 18 जनवरी को श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता दिनांक 19 जनवरी को राम राज्य की अवधारणा विषय पर भाषण प्रतियोगिता दिनांक 20 जनवरी को सामाजिक समरसता के
पुरोधा भगवान श्री राम विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं 22 जनवरी 2024 को महाविद्यालय में बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव प्रसारण दिखाया जाना निर्देशित हुआ है। महाविद्यालय में आज दिनांक 17 जनवरी को डॉ देवकृष्ण मगरदे के निर्देशन,तथा प्रो.भूपेंद्र पाटनकर,श्री मोहित भोपते श्री मनीष मालवीय श्री राम भगत यादव श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित समस्त छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर इस पांच दिवसीय आयोजन को मूर्त रूप देने में सहयोग प्रदान किया।
Comments are closed.