*
भोपाल।
संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर जिंसी चौराहा जहांगीराबाद भोपाल में हुई संपन्न बैठक की शुरुआत में
प्रथम सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के चरणों में अरदास पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज का जन्मदिन मनाने के बाद आजादी के शूरवीर रविदासिया कौम के
मनीराम अहिरवार जी के छाया चित्र पर अमर शहीद उनको पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी एस कटारिया जी मुख्य न्यायाधीश एवं संरक्षक महोदय के.पी .अहिरवार जी महासचिव की अध्यक्षता विशेष अतिथि घन्नालाल जोरवाल जी प्रदेश प्रभारी राधाकृष्ण दास जी प्रदेश प्रभारी एवं समस्त संगठन के प्रदेश स्तरीय साथी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश बांधेवाल इन सभी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम के प्रथम में श्री सुखदेव जी महाराज के आदेश अनुसार प्रदेश प्रभारी धन्नालाल जोरवाल जी प्रदेश
संयोजक श्री राधा कृष्ण दास जी कार्यक्रम को अरदास पाठ कर शुरुआत कराया सर्वप्रथम श्री माधव सिंह अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष जी के द्वारा स्वागत भाषण जिसमें सभी प्रदेश एवं जिले एवं विधानसभा कमेटी से आए हुए एवं संभाग एवं सभी पदाधिकारी एवं सहयोगी साथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन कर कार्यक्रम में श्री माधव सिंह अहिरवार जी प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जी ने बताया मुख्य रूप से आठ बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें प्रथम स्थान पर श्री गुरु रविदास जी महाराज की 647 जयंती मनाने हेतु समस्त प्रदेश के पदाधिकारी को जिले के संभाग के सभी लोग सीर गोवर्धनपुर जाकर जयंती मनाने का काम करेंगे दूसरे नंबर पर जयंती मनाने के बाद अपने-अपने जिलों में जयंती मनाई जाएगी जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के
पदाधिकारी मुख्य अतिथि रहेंगे इसी प्रकार से अन्य बिंदुओं पर भी सभी पदाधिकारी ने अपनी बात रखी और सभी बिंदु जो लिए गए थे जिसमें देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर सपूत मनीराम अहिरवार जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को वर्तमान सरकारों से सम्मान दिलाने हेतु सभी ने प्रस्ताव रख पास किया गया और उनके सुपौत मूलचंद मेधोनिया जी को रविदासिया कौम का वस्त्र फटका से सम्मानित किया गया।सभी का बहुत-बहुत साधुवाद जय गुरुदेव इस शुभ अवसर पर लगभग 10 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति संभाग अध्यक्ष,
तहसील अध्यक्ष एवं अनेकों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। रविदासिया कौम के जिम्मेदार साथियों को नए पदाधिकारी बनाया गया उन सभी को मंगल कामना करते हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन मध्य प्रदेश आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है । सेवादारों में सतगुरु संत रविदास कल्याण फाऊंडेशन भारत के महेश नंदमेहर, संत शिरोमणि रविदास शक्ति धाम बेलखेड़ी, नरसिंहपुर के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद मोरे, संत नेतराम महाराज, मुकेश चौधरी , श्रीमती अनीता राज जिला नरसिंहपुर अध्यक्ष अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने बैठक में उपस्थित होकर नरसिंहपुर जिला के अमर शहीद वीर
मनीराम अहिरवार जी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की बात रखीं जो कि प्रस्ताव पास कर सरकार से मांग रखने हेतु सहमति हुई।







