शिक्षा की ज्योति जलाकर महिलाओं के लिए शिक्षा देने वाली देवी सावित्री फूलें जी को किया नमन*

मूलचंद मेधोनिया

*

बीना:- अहिरवार समाज संघ भारत की शाखा बिना के तत्वाधान में 3 जनवरी 2024 दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले की 193वी जयंती ग्राम हिरनछिपा,मॉडल स्कूल, आजीविका मिशन के पास नवनिर्मित अहिरवार समाज सामुदायिक भवन के प्रांगड़ में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय एम.एल.वर्मा जी की अध्यक्षता में सर्वप्रथम भगवान तथागत गौतम बुद्ध,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र समक्ष मोमबत्ती जलाकर मालयार्पण कर

कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.एल. वर्मा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831को महाराष्ट्र के जिला सतारा में हुआ था माता सावित्री फुले ने बड़े ही संघर्षों के साथ पति महात्मा ज्योतिबा फूल जी के सहयोग से खुद पढ़कर लड़कियों एवं महिलाओं को पढाया सन 1851 को प्रथम स्कूल खोलकर भारत की प्रथम शिक्षिका बनी हम सभी को उनके विचारों पर चलकर समाज सेवा करनी चाहिए। वहीं मंच का संचालन संघ के संभागीय

उपाध्यक्ष दशरथ अहिरवार ने अंधविश्वास,पाखंडवाद, मृत्युभोज,महंगीशादी,पुरानी कुप्रथाओं शराब,नशीले पदार्थों को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।आज के जयंती कार्यक्रम समारोह में संघ के संभागीय सचिव आर.पी.रोहित,नगरअध्यक्ष दयाराम मेशन,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र राजोरिया,नगर सचिव आर.के.राज, गोविंद कुशवाहा,कृष्ण कुमार कुशवाहा,डॉक्टर पंकज यादव,राकेश अहिरवार,नर्मदाप्रसाद अहिरवार, भागीरथ अहिरवार,पी.एन.अहिरवार, पंचायत सचिव रामबाबू

अहिरवार,परमलाल अहिरवार मासाब,राजाराम अहिरवार अधीक्षक,लखनबाबू,हेमराज,आसाराम अहिरवार,नंदकिशोर अहिरवार, दमरुलाल,प्यारेलाल अहिरवार,जिला पंचायत सदस्य तुलाराम अहिरवार,रामचरण सरपंच,रोशन अहिरवार,दयाचंद अहिरवार, अमोल अहिरवार,राजेश अहिरवार,मोहन अहिरवार राजाबाबू अहिरवार,महिलाओं में आरती अहिरवार,साधना अहिरवार, रीना अहिरवार,सहित सैकड़ो की संख्या में संघ के पदाधिकारी,सदस्य गण,माताएं बहने,बुजुर्ग,बच्चों एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।