ओवर ब्रिज में आई बड़ी-बड़ी दराडे वहान चालक दराडो में फंसकर हो रहे दुर्घटना का शिकार

नरेंद्र मालाकार

 

खंडवा ।। जावर तलवडिया मैं सैकड़ो गांवों को जोड़ने वाले करोड़ों रुपयों से रेल्वे लाइन पर बने ओवर ब्रिज पर फिर हुई बड़ी-बड़ी दराडे हो गई है प्रतिदिन हादसे से हो रहे हैं। वाहन चालक इस ब्रिज पर सावधानी से चले। ओवर लोड डंपरों ने और ज्यादा कर दी हालत खराब। जावर तलवडिया स्थित यह रेलवे ब्रिज इलाके के दर्जनों गांवों को खंडवा मुंदी मार्ग से जोड़ता है। इस रास्ते से हजारों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह और बी लगभग 8 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस रेलवे और ब्रिज से पीपलकोटा, रोहिणी, सहेजला, मांडला, सुरगांव, भेसावा, धनगांव, गोहलारी, उन्डेल, समेत अन्य गांव के ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते हैं।

रात के समय यह ब्रिज अंधेरे में डूब जाता है। दोनों तरफ से वाहनों की लाइट आने एवं ब्रिज के बीच में बड़ी-बड़ी दराडे होने के कारण वाहनों का दुर्घटना होने का खतरा रहता है। तलवारिया की तरफ से पुल पर चढ़ने के बाद बड़ी-बड़ी दराडे और मोड पर अंधेरा होने के कारण यहां खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार इस पर ध्यान दें तथा और ब्रिज पर दराडे भर कर इसे दुरुस्त किया जाए।

Comments are closed.