भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी
प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए प्रदेश मंत्री दीपक उइके
(घोड़ाडोंगरी/भोपाल)
मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत में जीत के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है इस चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक समापन हुई
बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा ,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने सम्बोधित किया
इस महत्वपूर्ण बैठक में घोड़ाडोंगरी से युवा नेता एवम भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके शामिल हुए बैठक में इस बार प्रदेश भाजपा ने मध्यप्रदेश की 29 में से 29 लोकसभा सीट जितने का लक्ष्य तय किया गया है ज्ञात हो पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 29 में से 28 लोकसभा सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज को थी लेकिन इस बार के चुनाव में पिछले बार हारी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को भी जीतकर सभी 29 सीट जितने का लक्ष्य है
आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने सभी लोकसभा चुनाव को बाटकर क्लस्टर बना कर अलग अलग तारीखों में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम तय किये है जिसे सभी लोकसभा में जमीनी स्तर में उतारे जाने का लक्ष्य तय किया है







