गुना हादसे पर राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुना कलेक्टर तरूण राठी और एसपी विजय कुमार खत्री का स्थानांतरण कर दिया
गुना हादसे पर राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुना कलेक्टर तरूण राठी और एसपी विजय कुमार खत्री का स्थानांतरण कर दिया है। साथ ही परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को भी स्थानांरित किया गया है। साथ ही गुना के जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जिला कलेक्टर ने गुना बस हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी दुर्घटना के कारणों एवं उत्तरदायी विभागों की जांच समेत विभिन्न पहलुओं पर 3 दिन में रिपोर्ट देगी। इस बीच
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गुना हादसे में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं। सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों बगैर परमिट के वाहन चलने के मामले में सतर्कता बरतने को कहा गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्यवाही करने को कहा है।

Comments are closed.